पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस में शामिल
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल

नई टिहरी। भाजपा के 24 साल पुराने कार्यकर्ता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम गुसाईं ने जिला पंचायत सदस्य सीट पर टिकट न मिलने के कारण आज पार्टी को बाय-बाय कह दिया। उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ थामा है। बृहस्पतिवार को नई टिहरी में आयोजित प्रेस वार्ता में विक्रम गुसाईं ने कहा कि भाजपा में उन्होंने 24 साल तक अपना पसीना बहाया है । लेकिन आज पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर किसी अन्य को टिकट दे दिया। जिससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। विक्रम गुसाईं ने भाजपा पर पंचायत चुनाव में टिकट बेचने तक का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि विक्रम गुसांई छात्र राजनीति से ही एक बेहतर नेता रहे हैं ,और उनके कांग्रेस में आने से संगठन को मजबूती मिली है। अब वह जिला पंचायत सदस्य सीट जौलंगी से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा आदि मौजूद रहे।



