
शिक्षा -स्वास्थ्य पर फ़ोकस: मान सिंह
– जिला पंचायत उपाध्यक्ष की प्रेसवार्ता
नई टिहरी। टिहरी जिला पंचायत के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला ने कहा कि जिले में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन उनका लक्ष्य है कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सभी सदस्यों ने कांग्रेस का मजबूती से साथ दिया तभी उपाध्यक्ष पद पर जीत मिल सकी। इसके लिए इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
रविवार को नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही वंचित वर्ग की हितैषी पार्टी रही है, और वह उपाध्यक्ष के पद के तौर पर जिले के वंचित और पिछड़े क्षेत्र के लोगों के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने धनबल का प्रयोग किया। जिससे प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया था। लेकिन जनता आने वाले समय मे भाजपा को इसका जवाब देगी। कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी हार तय देख कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना पार्टी से अधिकृत कर दिया। अगर भाजपा पुराने प्रत्याशी को चुनाव में उतारती तो अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस जीत दर्ज करती। प्रेस वार्ता में दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, खुशी लाल , देवेंद्र बेलवाल आदि मौजूद रहे।



