
नई टिहरी। प्रदेश की राजधानी देहरादून शहर के तिब्बती मार्केट के सामने गोली मारकर युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई ।
स्कूटी स्वरों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल पर जुटी है । हाल ही में लगातार क्राइम की घटना राजधानी देहरादून में सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अभी शहर के बीचों बीच मच्छी बाजार में गुंजन हत्याकांड सामने आया था और अब इसके बाद दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का प्रकरण गंभीर सवाल खड़े कर रहा है



