
हरिद्वार। माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने विधिवत चार्ज लेकर अपना काम शुरू किया। शनिवार को एसएसपी भुल्लर हर की पैड़ी पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस फोर्स है और उनका पूरा उद्देश्य रहेगा की आमजन की मददगार बनाकर पुलिस सुरक्षा और सेवा कर सके। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सख्ती से भी पेश आएगी।



