देवप्रयाग। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र में चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास एक इनोवा कार गंगा नदी में समा गई। कार करीब 200 मीटर खाई मे गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई। एसडीआरएफ श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से तीन टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। थाना देवप्रयाग पुलिस टीम और पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि क्रैश बैरियर भी वाहन को रोक नहीं पाया और वाहन क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गंगा में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर वाहन की खोज में जुटी है।